शेयर मंथन में खोजें

एबीबी इंडिया (ABB India) को मिला 1600 ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति का ठेका

एबीबी इंडिया (ABB India) को भारत में रेलवे विस्तार को सहारा देने के लिए 1600 संकर्षण ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति का ठेका मिला है।

एबीबी को यह ठेका एलस्टम से मिला है, जिसके तहत इन ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति भारत में 800 नए बिजली भाड़ा इंजनों को की जायेगी। ट्रांसफार्मरों का निर्माण भारत में उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किये गये 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम के तहत कंपनी के वडोदरा स्थित संयंत्र में किया जायेगा।
बीएसई में एबीबी इंडिया का शेयर मंगलवार के 1,071.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,088.15 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद 1,093 रुपये तक ऊपर गया, मगर फिर इसमें भारी गिरावट आयी और यह लाल निशान पर भी पहुँचा। फिलहाल करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 1,072.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख