शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला इंडस्ट्रियल मोटरों की आपूर्ति के लिए ठेका

बीएचईएल (BHEL) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को इंडस्ट्रियल मोटरों की आपूर्ति के लिए ठेका मिला है।

इन ठेकों के जरिये कंपनी ने विश्व स्तर पर अपना विस्तार करते हुए 2 अफ्रीकी देशों, टोगो और बेनिन में कदम रखा है। इन देशों में भेजी जाने वाली मोटरों का निर्माण कंपनी की भोपाल इकाई में किया जायेगा।
बीएसई में बीएचईएल का शेयर मंगलवार के 133.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 136.90 रुपये पर खुला, जो इसका उच्च स्तर भी रहा है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान आज कंपनी का शेयर 132.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.50 बजे यह 0.80 रुपये या 0.60% की हल्की गिरावट के साथ 133.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख