शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : वोल्टास, पीवीआर, रिलायंस कम्युनिकेशंस, भारती एयरटेल और भारती इन्फ्राटेल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें वोल्टास, पीवीआर, रिलायंस कम्युनिकेशंस, भारती एयरटेल और भारती इन्फ्राटेल शामिल हैं।

शिपिंग कॉर्प : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
इंजीनियर्स इंडिया : इंजीनियर्स इंडिया का तिमाही लाभ 21.5% की बढ़त के साथ 93.8 करोड़ रुपये रहा।
वोल्टास : कंपनी का तिमाही लाभ 7.1% की बढ़त के साथ 72.1 करोड़ रुपये रहा।
इंद्रप्रस्थ गैस : इंद्रप्रस्थ गैस का तिमाही लाभ 101.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 144.2 करोड़ रुपये रहा।
करुर वैश्य बैंक : बैंक अपने शेयरों को 1:5 अनुपात में विभाजित करेगा।
पीवीआर : बिजली होल्डिंग्स के साथ विलय के बाद कंपनी के 1 करोड़ शेयर सूचीबद्ध किया जायेंगे।
आईटीसी : किंगमेकर मार्केटिंग अब आईटीसी की सहायक कंपनी नहीं रही।
रिलायंस कम्युनिकेशंस : रिलायंस कम्युनिकेशंस ऑनिक्स न्यूकॉ की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
भारती एयरटेल : भारती एयरटेल और एक्सिएटा ने बांग्लादेश में विलय प्रक्रिया पूरी कर ली है।
भारती इन्फ्राटेल : कंपनी की 40% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ब्लैकस्टोन और ब्रुकफील्ड दौड़ में हैं। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख