शेयर मंथन में खोजें

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के तिमाही लाभ में 41.9% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के लाभ में 41.9% की बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 101.6 करोड़ रुपये से 144.2 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 1,066.8 करोड़ रुपये से 0.2% की मामूली बढ़त के साथ 1,070.9 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर बुधवार के 822.10 रुपये के स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 839.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 864.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के बाद इसमें हल्की गिरावट आयी, मगर यह हरे निशान पर ही रहा। करीब 1.50 बजे यह 13.55 रुपये या 1.65% की मजबूती के साथ 835.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख