शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पेट्रोनेट एलएनजी, गुजरात गैस, पुंज लॉयड, दिलीप बिल्डकॉन और अरबिंदो फार्मा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पेट्रोनेट एलएनजी, गुजरात गैस, पुंज लॉयड, दिलीप बिल्डकॉन और अरबिंदो फार्मा शामिल हैं।

गुजरात गैस : गुजरात गैस आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
पेट्रोनेट एलएनजी : कंपनी का तिमाही लाभ 81.7% की बढ़त के साथ 495.6 करोड़ रुपये रहा।
एनबीसीसी (इंडिया) : कंपनी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
दीपक फर्टिलाइजर्स : दीपक फर्टिलाइजर्स के तिमाही लाभ में 4.6% और आमदनी में 14.3% की गिरावट आयी है।
रिको इंडिया : कंपनी आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी।
पुंज लॉयड : कंपनी ने इंडिया पावर ग्रीन के साथ उत्तराखंड में 30 मेगावाट सौर परिसंपत्तियों को विकसित करने के लिए समझौता किया है।
राष्ट्रीय केमिकल्स : कंपनी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे प्रस्तुत करेगी।
अरबिंदो फार्मा : कंपनी को एथिनिल एस्ट्राडायल; लिवोनॉरगेस्ट्रेल के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
दिलीप बिल्डकॉन : कंपनी को साझे उद्यम में मध्य प्रदेश में 1,470 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
आईएलऐंडएस : कंपनी ने कनाडा की ईडीसी से 340 करोड़ रुपये जुटाये हैं। (शेयर मंथन, 18 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख