शेयर मंथन में खोजें

तो डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने ऐसे जुटाये 150 करोड़ रुपये

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने 150 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

आज बैंक के निदेशक मंडल की कैपिटल रेजिंग कमिटि की बैठक हुई, जिसमें वार्षिक 9.85% ब्याज दर वाले 15,000 गैर-परिवर्तनीय, प्रतिदेय, असुरक्षित डिबेंचर आवंटित किये गये। प्रति 1,00,000 रुपये वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया गया है।
बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के बाद 4.20 रुपये या 3.96% की मजबूती के साथ 110.20 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 132.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 68.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख