शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने खोला स्पेयर पार्ट्स गोदाम

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने जयपुर में एक नये स्पेयर पार्ट्स के गोदाम की शुरुआत की है।

कंपनी ने जयपुर के महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में 150 करोड़ रुपये के निवेश से इस गोदाम की शुरुआत देश के उत्तर और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में ग्राहकों की मोटर वाहन और ट्रैक्टर के स्पेयर पार्ट्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए की है। यह देश के सबसे बड़े आधुनिक गोदामों में से एक और उत्तर भारत में कंपनी का पहला गोदाम है।
आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर सोमवार के 1.199.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,235.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.45 बजे कंपनी का शेयर 4.85 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 1,195.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 1,508.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,092.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख