शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : लार्सन ऐंड टुब्रो, ल्युपिन, भारती एयरटेल, गुजरात इंडस्ट्रीज और सन फार्मा

खबरों के कारण बुधवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें लार्सन ऐंड टुब्रो, ल्युपिन, भारती एयरटेल, गुजरात इंडस्ट्रीज और सन फार्मा शामिल हैं।

लार्सन ऐंड टुब्रो : कंपनी का तिमाही मुनाफा 84.3% की बढ़त के साथ 1,434.6 करोड़ रुपये रहा।
जिंदल स्टेनलैस (हिसार) : कंपनी का तिमाही लाभ 7.3% की बढ़त के साथ तिमाही आधार पर 53 करोड़ रुपये रहा।
सन फार्मा : सन फार्मा रूसी कंपनी जेएससी बायोसिंटेज की 85.1% हिस्सेदारी खरीदेगी।
ल्युपिन : कंपनी को ऐबाकेविर सल्फेट; लैमीवुडीन गोलियों के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
गुजरात इंडस्ट्रीज : कंपनी ने गुजरात में 2 और पवन टरबाइन जनरेटरों की शुरुआत की है।
भारती एयरटेल : कंपनी ने आंध्र प्रदेश के लिए 8 सर्किलों में एयरसेल से 4 जी स्पेक्ट्रम हासिल किये हैं।
सन ऑयल : कंपनी जीएसपीसी से हजीरा क्षेत्र खरीदने के लिए वार्ता कर रही है।
आरसीएफ : आरसीएफ ने 100 करोड़ रुपये मूल्य के वाणिज्यिक पत्र जारी किये हैं।
उशदेव इंटरनेशनल : उशदेव इंटरनेशनल ने 10 रुपये प्रति वाले शेयरों को 1 रुपये प्रति वाले शेयरों में विभाजित करने की मंजूरी दे दी।
जेबीएफ इंडस्ट्रीज : जेबीएफ इंडस्ट्रीज का तिमाही लाभ 3.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 11.1 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख