शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) करेगी कैप्टिव पावर उत्पादन क्षमता में वृद्धि

खबरों के अनुसार वेदांत (Vedanta) अपनी कैप्टिव पावर उत्पादन क्षमता में वृद्धि की योजना बना रही है।

कंपनी बढ़ते उत्पादन के बीच अपनी उत्पादन क्षमता को 1,200 मेगावाट तक वृद्धि करेगी। इसके लिए वेदांत देश भर में अपने साझे उद्यमों में 350 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल इकाइयों की स्थापना करने पर विचार कर रही है।
आज वेदांत के शेयर में बढ़त का रुख दिख रहा है। बीएसई में वेदांत का शेयर मंगलवार के 206.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 270.00 रुपये पर खुला है। लगातार ऊपर बढ़ते हुए करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 9.55 रुपये या 4.62% की बढ़त के साथ 216.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख