शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अदाणी पावर, अल्ट्राटेक सीमेंट और सुवेन लाइफ

शुक्रवार के कारोबार में खबरों के कारण जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अदाणी पावर, अल्ट्राटेक सीमेंट और सुवेन लाइफ शामिल हैं।

सुवेन लाइफ : कंपनी का तिमाही लाभ 5.2% की बढ़त के साथ 26.5 करोड़ रुपये रहा।
अदाणी पावर : कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में 1,500 मेगावाट की सौर योजना स्थापित करने का लक्ष्य तैयार किया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया : बैंक भारत सरकार को 21 करोड़ शेयर 269.59 रुपये प्रति के भाव पर जारी करेगा।
यूनियन बैंक : बैंक ने 750 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट : कंपनी ने 350 करोड़ रुपये मूल्य के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का प्रस्ताव रखा है।
प्रिज्म सीमेंट : गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर को होगी।
पेन्नार इंडस्ट्रीज : पेन्नार इंडस्ट्रीज ने पेन्नार रीन्यूएबल्स में और 49.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
वर्धमान टेक्सटाइल्स : वर्धमान टेक्सटाइल्स 720 करोड़ रुपये के शेयरों को प्रति शेयर अधिक्तम 1175 रुपये के भाव पर खरीदेगी।
जीएमआर : कंपनी आईजीआई मॉल की नीलामी की योजना को रद्द कर सकती है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज : कंपनी ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख