शेयर मंथन में खोजें

हैथवे केबल (Hathway Cable) की तिमाही आमदनी और घाटे में हुई बढ़त

हैथवे केबल (Hathway Cable) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 40.43 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 31.98 करोड़ रुपये था। इसके अलावा इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 324.61 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 277.35 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में शुक्रवार को हैथवे केबल का शेयर पूरे दिन मजबूती के साथ कारोबार करते हुए अंत में 0.30 रुपये या 0.87% की हल्की बढ़त के साथ 34.60 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 48.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 24.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख