शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, इंडियाबुल्स रियल, जुबिलेंट लाइफ, वेदांत और दिलीप बिल्डकॉन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर मेँ रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, इंडियाबुल्स रियल, जुबिलेंट लाइफ, वेदांत और दिलीप बिल्डकॉन शामिल हैं।

हैथवे केबल : कंपनी का तिमाही घाटा 32 करोड़ रुपये से बढ़ कर 40.4 करोड़ रुपये रहा।
यूफ्लेक्स : कंपनी का तिमाही लाभ 16.8% की बढ़त के साथ 90.4 करोड़ रुपये रहा।
भारती एयरटेल : सहायक कंपनी ने इकोनेट वायरलेस में 4.2% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी।
दिलीप बिल्डकॉन : कंपनी को आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार से 2 ठेके मिले हैं।
एआरएसएस इन्फ्रा : एआरएसएस इन्फ्रा को उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी से 51.44 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
सृष्टि इन्फ्रा : गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर को होगी।
वेदांत : वेदांत के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर को होगी, जिसमें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा।
जीपीटी इन्फ्रा : कंपनी को रेल विकास निगम से 73 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इंडियाबुल्स रियल : कंपनी 90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 540 करोड़ रुपये के शेयर खरीदेगी।
जुबिलेंट लाइफ : कंपनी ने 50 करोड़ रुपये मूल्य के कमर्शियल पेपर जारी किये हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख