शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने खरीदी निसान मोटर की हिस्सेदारी

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने तीन साझे उद्यमों में निसान मोटर की हिस्सेदारी खरीद ली है।

यह तीनों साझे उद्यम इन्हीं दोनों कंपनियों के बीच हुए थे, जिनमें अशोक लेलैंड निसान-व्हीकल्स, निसान-अशोक लेलैंड पावरट्रेन और निसान-अशोक लेलैंड टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इन दोनों कंपनियों के बीच सितंबर में समझौता हुआ था, जिसके तहत इन साझे उद्यमों में निसान को अपनी हिस्सेदारी अशोक लेलैंड को हस्तांतरित करनी थी।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुक्रवार के 77.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 77.50 पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 0.95 रुपये या 1.23% की बढ़त के साथ 78.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख