शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की सहायक कंपनी ने किया नये संयंत्र का उद्घाटन

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एल ऐंड टी इंजीनियरिंग हाइड्रोकार्बन ने एक नये संयंत्र की शुरुआत की है।

कंपनी ने चेन्नई के कट्टुपल्ली में स्थित लार्सन ऐंड टुब्रो के फैब्रीकेशन संयंत्र में ही उच्च तकनीक स्पूल आधारित संयंत्र का उद्घाटन किया है। इन संयंत्रों का इस्तेमाल ओएनजीसी से मिले "एकमुश्त टर्न-की ठेके" को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार के 1,369.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,371.00 पर खुला, मगर करीब 10.15 तक 1,358.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। लगभग 12.20 बजे कंपनी का शेयर 5.95 रुपये या 0.43% की बढ़त के साथ 1,363.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख