शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की घरेलू बिक्री घटी

नवंबर 2015 की तुलना में नवंबर 2016 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के वाहनों की घरेलू बिक्री में 24% की कमी आयी है।

दूसरी ओर कंपनी के निर्यात के में 22% की बढ़त हुई है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री 39,383 इकाई से घट कर 29,814 इकाई और निर्यात 2207 इकाई से बढ़ कर 2685 इकाई हो गया। साथ ही इसकी कुल बिक्री भी 41,590 इकाई से 22% घट कर 32,499 इकाई रह गयी।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर बुधवार के 1,185.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली सी बढ़त के साथ 1,186.00 रुपये पर खुला और 1,193.60 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 26.00 रुपये या 2.19% की कमजोरी के साथ 1,159.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख