शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : विप्रो, टीवीएस मोटर, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और रिलायंस कम्युनिकेशंस

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें विप्रो, टीवीएस मोटर, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और रिलायंस कम्युनिकेशंस शामिल हैं।

शिल्पा मेडिकेयर : कंपनी के निदेशक मंडल ने इसकी विदेशी निवेश सीमा 30% से बढ़ा कर 40% कर दी है।
क्लैरिएंट केमिकल्स : कंपनी का तिमाही लाभ 40% की बढ़त के साथ 3.5 करोड़ रुपये रहा।
आरती ड्रग्स : कंपनी 2 से 16 दिसंबर तक शेयरों की वापस खरीद करेगी।
टीवीएस मोटर : कंपनी की नवंबर बिक्री सालाना आधार पर 2.25 लाख इकाई से घट कर 2.24 इकाई रह गयी।
टाटा मोटर्स : कंपनी के नवंबर निर्यात में सालाना आधार पर 57% बसों की बिक्री में 60% और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 46% की बढ़त हुई है।
इंडसइंड बैंक : बैंक 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगा।
कोल इंडिया : कंपनी का नवंबर कोयला उत्पादन मासिक आधार पर 50एमटी से बढ़ कर 53.85एमटी रहा।
ज्योति लैब्स : गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार करने पर के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 08 दिसंबर को होगी।
विप्रो : कंपनी को ऑस्ट्रेलियाई कंपनी से इन्फ्रा डील मिली है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस : कंपनी 50 करोड़ डॉलर के ऑफशोर बॉन्ड जारी करने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख