शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने किया दो कंपनियों का अधिग्रहण

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने दो अमेरिकी कंपनियों का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी भारत फोर्ज अमेरिका के जरिये 1.4 करोड़ डॉलर में वॉकर फोर्ज टेन्नेस्से और पीएमटी होल्डिंग्स यूएसए का अधिग्रहण पूरा किया है। इसके साथ ही वॉकर फोर्ज टेन्नेस्से और पीएमटी होल्डिंग्स 1 दिसंबर 2016 से भारत फोर्ज की अप्रत्यक्ष सहायक कंपनियाँ बन गयी हैं। कंपनी ने इसके साथ ही वॉकर फोर्ज टेन्नेस्से का नाम बदल कर भारत फोर्ज पीएमटी टेक्नोलॉजीज और पीएमटी होल्डिंग का नाम बदल कर भारत फोर्ज टेन्नेस्से कर दिया है।
बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर गुरुवार के 897.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 894.20 रुपये पर खुला है। करीब 10.25 बजे कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 0.11% की मामूली कमजोरी के साथ 896.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख