शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने की उत्पादन और बिक्री नतीजों की घोषणा

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने नवंबर 2016 के दौरान अपने उत्पादन और बिक्री के आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने नवंबर में कुल 2,322 वाहनों का उत्पादन किया, जिसमें 1,298 छोटे और हल्के वाणिज्यिक वाहन तथा 1,024 यूटिलिटी वाहन, खेल यूटिलिटी वाहन और ट्रैक्टर रहे। कंपनी ने इसी महीने में घरेलू बाजार में 1,592 वाहनों की बिक्री की, जबकि 30 वाहनों का निर्यात किया।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर गुरुवार के 4,019.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ 4,009.00 रुपये पर खुला और 3,786.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 170.70 रुपये या 4.25% की कमजोरी के साथ 3,848.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख