शेयर मंथन में खोजें

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने की मोबाइल ऐप की शुरुआत

खबरों के अनुसार डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने डिजिटल भुगतान के लिए सिपी वॉलेट ऐप की शुरुआत की है।

बैंक ने इस ऐप की शुरुआत 500 और हजार रुपये के नोट बंद होने के बाद रोजमर्रा की जरूरतों के डिजिटल भुगतान के लिए की है, जिससे आसानी से बिना नकदी के लेन-देन किया जा सकता है।
बीएसई में शुक्रवार को डीसीबी बैंक के शेयर ने कमजोर शुरुआत की और करीब 1.15 बजे इसमें बढ़त आनी शुरू हुई। करीब 1.30 बजे हरे निशान पर पहुँच कर कारोबार के अंत में यह 0.60 रुपये या 0.55% की मामूली बढ़त के साथ 109.10 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 132.70 रुपये और निचला स्तर 68.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख