शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अशोक बिल्डकॉन, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, सीमेंस और केईसी इंटरनेशनल

खबरों के कारण सोमवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें अशोक बिल्डकॉन, बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, सीमेंस और केईसी इंटरनेशनल शामिल हैं।

फ्यूचर इंटरप्राइजेज : कंपनी को 32.5 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 33.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
सुप्रीम इन्फ्रा : सुप्रीम इन्फ्रा को 1.1 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 43.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
अशोक बिल्डकॉन : कंपनी के तिमाही लाभ में 44.7% की बढ़त और आमदनी में 5.3% की गिरावट आयी है।
बीजीआर एनर्जी : कंपनी का तिमाही लाभ 37.5% की बढ़त के साथ 11 करोड़ रुपये रहा।
पार्श्वनाथ डेवलपर्स : पार्श्वनाथ डेवलपर्स का तिमाही लाभ सालाना आधार पर 12.3 करोड़ रुपये से घट कर 6.2 करोड़ रुपये रह गया।
जीई पावर : जीई पावर का तिमाही लाभ 48 करोड़ रुपये से बढ़ कर 97.1 करोड़ रुपये हो गया।
पीऐंडजी हेल्थ : कंपनी के तिमाही लाभ में 50% और आमदनी में 12.5% की बढ़त हुई है।
केईसी इंटरनेशनल : कंपनी को 840 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
सीमेंस : कंपनी वैश्विक पवन ऊर्जा कारोबार की हिस्सेदारी बेचने पर आज विचार करेगी।
पीएनबी : बैंक ने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती की है।
बैंक ऑफ बड़ौदा : बैंक ने 1000 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किये हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख