शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने की लाभांश की घोषणा

नेस्ले इंडिया (Nestle India) के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में अंतरिम लाभांश की घोषणा कर दी है।

कंपनी अपने 10 रुपये प्रति वाले 9,64,15,716 इक्विटी शेयरों की पूरी इश्यूड, सबस्क्राइब्ड और चुकता शेयर पूँजी पर 16 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से लाभांश का भुगतान करेगी। इस लाभांश का भुगतान 22 दिसंबर को किया जायेगा।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर शुक्रवार के 6,238.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 6,213.00 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद इसमें शुरू से ही बढ़त का रुख रहा। करीब 10.40 बजे यह 111.85 रुपये या 1.79% की बढ़त के साथ 6,350.00 रुपये पर है। इसका पिछले 52 हफ्तों में उच्च स्तर 7,390.00 रुपये और निचला स्तर 4,990.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख