शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 786 करोड़ रुपये का ठेका

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को यूएई से 786 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका यूएई से स्वर्ण और हीरे जड़ित आभूषणों और पदकों के लिए मिला है। कंपनी इस ठेके को अपनी बंगलुरु स्थित इकाई से मार्च 2017 तक पूरा करेगी।
बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर शुक्रवार के 453.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 455.50 रुपये पर खुला और 464.80 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। दूसरी ओर इसका आज इसका निचला स्तर 440.30 रुपये रहा है। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 0.25 रुपये या 0.06% की मामूली गिरावट के साथ 452.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख