शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ल्युपिन, केनरा बैंक, टाटा पावर, बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल

खबरों के कारण आज के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें ल्युपिन, केनरा बैंक, टाटा पावर, बैंक ऑफ इंडिया और जेएम फाइनेंशियल शामिल हैं।

ल्युपिन : कंपनी को यूएसएफडीए से जेनेरिक नार्को टैबलेट के लिए मंजूरी मिली है।
केनरा बैंक : बैंक कैनबैंक फैक्टर्स में 70% और कैन फिन होम्स में 13.45% हिस्सेदारी कम करेगा।
क्विक हील : कंपनी ने अपनी 3 सहायक कंपनियों में पूँजी लगायी है।
टाटा पावर : टाटा पावर को रक्षआ मंत्रालय से 200 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
फ्यूचर इंटरप्राइजेज : कंपनी ने 35 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने को मंजूरी दे दी है।
टोरेंट पावर : कंपनी ने भिवंडी में ऊर्जा वितरण के लिए वितरण मताधिकार समझौते को 10 के लिए बढ़ा दिया है।
जेएम फाइनेंशियल : कंपनी ने इंडिया होम लोन के अतिरिक्त 15.05 लाख शेयर खरीदे हैं।
बैंक ऑफ इंडिया : बैंक ने अपनी एमसीएलआर में संशोधन किया है।
गोवा कार्बन : कंपनी ने बिलासपुर संयंत्र को 3 दिसंबर से कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।
ओम मेटल्स : कंपनी को एनएचपीसी से 19.91 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख