शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने मिलाया ओला से हाथ

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने ऑनलाइन परिवहन नेटवर्क कंपनी ओला के साथ करार किया है।

भारत की अग्रणी यात्री वाहन निर्माता कंपनी ने ओला के साथ इच्छुक ड्राइवरों-भागीदारों को प्रशिक्षित करने के लिए किया है। कंपनी "मारुति ओला ट्रेनिंग प्रोग्राम" के तहत 40,000 ड्राइवरों-भागीदारों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण देगी।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर गुरुवार के 5,241.00 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 5,265.00 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बावजूद इसका रुख आज नीचे की ओर रहा है। करीब 12.15 बजे कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 5,241.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख