शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बेचेगा हिस्सेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) अपनी सहायक कंपनी में 3.9% हिस्सेदारी बेचेगा।

स्टेट बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के 3,90,00,000 इक्विटी शेयरों (3.9% हिस्सेदारी) को 460 रुपये प्रति के भाव पर कुल 1,794 करोड़ रुपये में बेचेगा। इस बिकवाली सौदे से स्टेट बैंक के पास एसबीआई लाइफ की 70.1% हिस्सेदारी रह जायेगी।
शुक्रवार को बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर का रुख ऊपर की ओर रहा। कारोबार के अंत में यह 6.25 रुपये या 2.41% की बढ़त के साथ 266.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 288.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 148.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख