शेयर मंथन में खोजें

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने किये उत्पादन और बिक्री आँकड़े घोषित

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने नवंबर महीने में बिक्री और उत्पादन के आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने नवंबर में अपने बिलासपुर, गोवा और पारादीप संयंत्रों से कुल 13,284.700 मिलियन टन कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक का उत्पादन किया, जिसकी कुल कीमत 18,35,29,846.20 रुपये है। इसी महीने में कंपनी ने 15,308.356 कैलक्लाइंड पेट्रोलियम कोक की बिक्री की, जिसका मूल्य 27,36,27,958.07 रुपये है।
शुक्रवार को बीएसई में गोवा कार्बन का शेयर कारोबार के अंत में 0.55 रुपये या 0.54% की मजबूती के साथ 102.05 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 141.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा है, जबकि 62.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख