शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईआरबी इन्फ्रा, एनएमडीसी, डीएलएफ, ऐक्सिस बैंक और गुजरात इंडस्ट्रीज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईआरबी इन्फ्रा, एनएमडीसी, डीएलएफ, ऐक्सिस बैंक और गुजरात इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

आईआरबी इन्फ्रा : कंपनी को राष्ट्रीय राजमार्ग 79ए और 79 के 6 लेन हिस्से के लिए राजस्थान में ठेका मिला है।
गोवा कार्बन : कंपनी ने रखरखाव के कारण विल संयंत्र को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है।
एनएमडीसी : कंपनी के तिमाही लाभ में 5.6% की गिरावट और आय में 8.5% की बढ़त हुई है।
जेकुमार इन्फ्रा : कंपनी के तिमाही लाभ में 5.5% की बढ़त और आय में 6.4% की गिरावट आयी है।
मर्केटर : कंपनी को पिछले साल की दूसरी तिमाही में हुए 14.6 करोड़ रुपये के लाभ मुकाबले इस बार 27.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
डीएलएफ : कंपनी का तिमाही लाभ 206.1 करोड़ रुपये पर सपाट रहा।
डीबी रियल्टी : कंपनी को 23.7 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार दूसरी तिमाही में 15.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
जयप्रकाश पावर : पिछले वित्त की दूसरी तिमाही के 168.8 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार कंपनी को 161.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
गुजरात इंडस्ट्रीज : कंपनी के तिमाही लाभ 32.5% और आमदनी में 3.1% की बढ़त हुई है।
ऐक्सिस बैंक : बैंक ने आईएफसीआई से एसीआरई का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख