शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक और संचयी थोक बिक्री में बढ़त

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक और संचयी थोक बिक्री में बढ़त हुई है।

नवंबर 2015 की तुलना में नवंबर 2016 में कंपनी की वैश्विक थोक बिक्री में 1% और संचयी थोक बिक्री में 8% की बढ़त हुई है, जिसमें जेगुआर लैंड रोवर शामिल है। दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर ही वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की बिक्री में 7% की गिरावट, जबकि संचयी वाणिज्यिक वाहनों और यात्री वाहनों की बिक्री में 5-5% की बढ़त हुई है।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार के 464.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 463.50 रुपये पर खुला है। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 7.85 रुपये या 1.69% की गिरावट के साथ 456.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 598.60 रुपये और निचला स्तर 266.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख