शेयर मंथन में खोजें

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) ने शुरू किया रेडियो स्टेशन से प्रसारण

जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) की सहायक कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट ने अपने रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट ने कोटा और उदयपुर स्थित रेडियो स्टेशन से अपने प्रसारण की शुरुआत की है। इन दोनों स्थानों के लिए फ्रीक्वन्सी 91.1 एफ.एम. है, जिसे कंपनी ने पिछले साल ऑक्शन के तीसरे चरण में अधिग्रहित किया था।
बीएसई में जागरण प्रकाशन का शेयर शुक्रवार के 172.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 173.00 रुपये पर खुला। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 0.17% की बढ़त के साथ 173.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 213.00 रुपये और निचला स्तर 144.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख