शेयर मंथन में खोजें

एबॉट इंडिया (Abbott India) ने किया समझौता

खबरों के अनुसार एबॉट इंडिया (Abbott India) ने मुम्बई में जमीन के लिए एक समझौता किया है।

कंपनी ने मुम्बई के अंधेरी में नवाचार और विकास केंद्र की स्थापना के लिए 1.60 लाख वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र के साथ पूरी निर्माणाधीन इमारत को पट्टे पर लेने के लिए 15 वर्षीय समझौता किया है। इस जमीन का किराया करीब 23 करोड रुपये सालाना होगा।
बीएसई में एबॉट इंडिया का शेयर सोमवार के 4,712.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 4,731.80 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार से इसमें गिरावट आयी है, मगर यह हरे निशान पर ही है। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 2.95 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 4,715.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख