शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) की सहायक कंपनी ने किया साझा उद्यम समझौता

सिप्ला (Cipla) की सहायक कंपनी सिप्ला नीदरलैंड ने एक ईरानी कंपनी के साथ साझा उद्यम समझौता किया है।

सिप्ला नीदरलैंड ने ऐहरान तेजारत के साथ साझा उद्यम समझौता किया है, जिसमें इसकी 75% हिस्सेदारी होगी। कंपनी इस साझे उद्यम में 11.94 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बीएसई में सिप्ला का शेयर 568.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 570.00 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बावजूद इसमें लगातार गिरावट आयी है। करीब 12.45 बजे सिप्ला का शेयर 4.40 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 564.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख