शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) की सहायक कंपनी ने किया समझौता

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) की सहायक कंपनी पोंड्स एक्सपोर्ट्स ने नया समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता चमड़ा व्यापार से संबंधित कुछ चल संपत्तियों और सामान की बिक्री के लिए हिंदुस्तान फूड्स किया है। पोंड्स एक्सपोर्ट्स स्वयं चमड़ा उत्पादों के उत्पादन का व्यवसाय करती है।
बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर गुरुवार के 817.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 817.55 रुपये पर खुला है। लाल निशान पर जाने के बाद इसमें करीब 10 बजे बढ़त आनी शुरू हुई और इसका रुख ऊपर की तरफ हुआ। करीब 12.30 बजे कंपनी के शेयर में 3.20 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ 820.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।(शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख