शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) ने किया अधिग्रहण पूरा

सन फार्मा (Sun Pharma) ने एक कंपनी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने ऑक्युलर टेक्नोलॉजीज पूर्ण इक्विटी हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के संदर्भ में 26 अक्टूबर 2016 घोषणा की थी। कंपनी ने इस सौदे की आवश्यक सभी औपचारिकताएं समाप्त पूरी कर लीं हैं और गुरुवार को ऑक्युलर टेक्नोलॉजीज का अधिग्रहण संपन्न कर लिया है।
बीएसई में सन फार्मा का शेयर गुरुवार के 649.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 650.05 रुपये पर खुला है। कंपनी का शेयर आज हल्की मजबूती के साथ शुरुआत के बाद सुबह ही लाल निशान पर पहुँच गया और कमजोरी के साथ ही कारोबार कर रहा है। करीब 1.15 बजे कंपनी के शेयर में 5.20 रुपये या 0.80% की हल्की गिरावट के साथ 644.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख