शेयर मंथन में खोजें

एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) को मिला ठेका

एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) को 100 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका साउदर्न पावर डिस्ट्रीब्युशन से मिला है, जिसमें भोपाल में स्मार्ट सिटी लाइटनिंग प्रोजेक्ट के लिए 70 करोड़ रुपये तथा एनर्जी मीटर्स के लिए 33 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल हैं।
बीएसई में एचपीएल इलेक्ट्रिक का शेयर सोमवार के 100.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 102.30 रुपये पर खुला। इसमें आज गिरावट आयी है मगर यह हरे निशान पर ही रहा है। करीब 3.00 बजे कंपनी का शेयर 0.75 रुपये या 0.75% की बढ़त के साथ 101.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 कारोबारी हफ्तों में कंपनी का शेयर 198.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 74.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख