शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने ऐसे जुटाये 100 करोड़ रुपये

मंगलवार को कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के निदेशक मंडल की डिबेंचर समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में 10 करोड़ रुपये के ग्रीन शू ऑप्शन के साथ 100 करोड़ रुपये मूल्य के 8.50% कूपन दर वाले सूचिबद्ध, प्रतिदेय, गैर परिवर्तीनय डिबेंचर आवंटित करने का निर्णय लिया गया। 5 वर्ष की परिपक्वता अवधि वाले इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया गया है।
बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर मंगलवार के 526.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 532.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 1.80 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 524.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख