शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) बेचेगी टावर व्यापार

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने अपना टावर व्यापार बेचने के लिए करार किया है।

कंपनी ने ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स की सहयोगी कंपनियों और उसके संस्थागत भागीदारों को अपना टावर व्यापार बेचने के लिए बाध्यकारी करार किया है। सौदे की समाप्ति पर रिलायंस को 11,000 करोड़ रुपये की नकद राशि प्राप्त होगी।
बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर मंगलवार के 35.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 35.60 रुपये पर खुला। हरे निशान पर खुल कर यह आज बढ़त बनाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.40 रुपये या 6.85% की मजबूती के साथ 37.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख