शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए जेट एयरवेज (Jet Airways) जुटायेगी 678.87 करोड़ रुपये

जेट एयरवेज (Jet Airways) 678.87 करोड़ रुपये जुटायेगी।

खबरों के अनुसार कंपनी यह राशि अमेरिकी डॉलर ऋण के रूप में रुपया आधारित ऋण को पुनर्वित्त करने के लिए इकट्ठा करेगी। इसके जरिये कंपनी अपनी उधार दर को आधा कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने 30 करोड़ डॉलर बतौर ऋण जमा किये थे।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर बुधवार के 350.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 350.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार से ही इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। करीब 11.10 बजे यह 0.60 रुपये या 0.17% की मामूली सी बढ़त के साथ 351.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख