शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सन फार्मा, सुजलॉन, डॉ रेड्डीज लैब, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल और जेएसडब्ल्यू एनर्जी

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें सन फार्मा, सुजलॉन, डॉ रेड्डीज लैब, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल और जेएसडब्ल्यू एनर्जी शामिल हैं।

सन फार्मा : सन फार्मा ने एक अमेरिकी कंपनी के 1.3 करोड़ श्रृंखला बी तरजीही शेयर अधिग्रहित किये हैं।
हिंदुजा वेंचर्स : कंपनी के निदेशक मंडल ने हिंदुजा लेलैंड के 16.57 लाख शेयरों के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी।
डॉ रेड्डीज लैब : डॉ रेड्डीज लैब को गुआफेनेसिन/स्यूडोफेड्रिन दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल : कंपनी ने 5,000 करोड़ रुपये के मध्यम अवधि नोट कार्यक्रम की स्थापना की है।
सुजलॉन : कंपनी ने तेलंगाना में 15 मेगावाट की सोलर परियोजना के लिए एएमपी सोलर के साथ समझौता किया है।
जेएमबी ऑटो : वित्त जुटाने पर पुनर्विचार करने के लिए जेएमबी ऑटो के निदेशक मंडल की बैठक 29 दिसंबर को होगी।
एशियन ऑयलफिल्ड : वारंटों के आवंटन पर विचार करने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 27 दिसंबर को होगी।
एजीआई इन्फ्रा : एजीआई इन्फ्रा के निदेशक मंडल की बैठक 26 दिसंबर को होगी, जिसमें ऋण सीमा बढ़ाने पर विचार किया जायेगा।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी : डिबेंचर जारी करने पर विचार करने के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी के निदेशक मंडल की बैठक 27 दिसंबर को होगी।
जेके पेपर : कंपनी ओजी जेके पैकेजिंग में 20% हिस्सेदारी ओजी होल्डिंग्स को बेचेगी। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख