शेयर मंथन में खोजें

एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) को मिला ठेका, शेयर उछला

एआरएसएस इन्फ्रा (ARSS Infra) को 164 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका ईपीसी मोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग 57 (एनएच-57) के 50 किलोमीटर से 140/9 किलोमीटर तक के रोड को पेव्ड शोल्डर्स के साथ वर्तमान दो लेन से 1.5 मीटर चौडाई के साथ दो लेन (चौड़ा करने करने) के लिए ऑफिस ऑफ इंजीनियर, नेशनल हाईवे, उड़ीसा से मिला है।
बीएसई में एआरएसएस इन्फ्रा का शेयर गुरुवार को 61.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 61.85 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 68.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर में 2.85 रुपये या 4.66% की बढ़त के साथ 64.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 113.95 रुपये और निचला स्तर 27.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख