शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी जेके टायर (JK Tyre) के निदेशक मंडल की बैठक

जेके टायर (JK Tyre) के निदेशक मंडल की बैठक 28 दिसंबर 2016 को होगी।

उस बैठक में प्रतिभूतियाँ जारी करके राशि जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। कंपनी इस प्रस्ताव पर डाक मतपत्र के जरिये शेयरधारकों की मंजूरी भी लेगी।
बीएसई में जेके टायर का शेयर गुरुवार को 110.65 के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 111.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 113.00 रुपये तक चढ़ा और 110.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.23% की मामूली बढ़त के साथ 110.90 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 161.50 रुपये और निचला स्तर 74.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख