शेयर मंथन में खोजें

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर (MEP Infrastructure) को मिला ठेका

एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर (MEP Infrastructure) को 61.65 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने कंपनी को कटाई टोल प्लाजा और गोवे टोल प्लाजा स्थित भीवंडी कल्याण शिल्पहाटा राजमार्ग के सभी टोल स्टेशनों पर भारत सरकार द्वारा निर्दिष्ट की गयी दरों को पारित होने वाले कुछ वाहनों से टोल वसूल करने के लिये यह ठेका दिया है।
बीएसई में एमईपी इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर शुक्रवार के 35.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 35.50 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में एक बार हरे निशान पर आने के बाद लाल निशान पर ही कारोबार करते हुए करीब 11.20 बजे कंपनी का शेयर 0.50 रुपये या 1.40% की गिरावट के साथ 35.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख