शेयर मंथन में खोजें

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) की सहायक कंपनी जुटायेगी 500 करोड़ रुपये

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी श्रेई इक्विपमेंट फाइनेंस 500 करोड़ रुपये जुटायेगी।

कंपनी 1000 रुपये मूल कीमत के कुल 500 करोड़ रुपये के सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों को पब्लिक ईश्यु के जरिये जारी करेगी। वार्षिक 9.75% कुपन रेट वाले इन डिबेंचरों के लिए यह ईश्यु 3 जनवरी 2017 को खुलकर 20 जनवरी 2017 को बंद होगा।
बीएसई में श्रेई इन्फ्रा का शेयर शुक्रवार के 74.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 72.30 रुपये पर खुला और अभी तक हरे निशान पर नहीं आ सका है। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 2.10 रुपये या 2.84% की गिरावट के साथ 71.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख