शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को 3,039 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को जल और प्रवाह उपचार व्यापार में 1,422 करोड़ रुपये, बिजली पारेषण और वितरण कारोबार में 1,036 करोड़ रुपये, हैवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यापार में 359 करोड़ रुपये और धातु और सामग्री हैंडलिंग व्यापार में 222 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर शुक्रवार के 1,336.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,334.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,342.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,319.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 0.65 रुपये या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 1,337.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख