शेयर मंथन में खोजें

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) को मिला ठेका, शेयर मजबूत

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) को 1,530 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से राजस्थान में एनएचडीपी चरण 5 पैकेज-1 परियोजना के तहत एनएच 79ए से एनएच 79 के किशनगढ़ से गुलाबपुरा खंड की 6 लेनिंग के लिए मिला है। ठेके के तहत कंपनी को निर्माण 910 दिनों में करना है।
बीएसई में आईआरबी इन्फ्रा का शेयर बुधवार के 189.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 194.90 रुपये पर खुला है। कंपनी के शेयर में करीब सवा 10 बजे 4.20 रुपये या 2.21% की मजबूती के साथ 193.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख