शेयर मंथन में खोजें

आईएफसीआई (IFCI) बेचेगी हिस्सेदारी, शेयर में कमजोरी

आईएफसीआई (IFCI) एनएसई में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

कंपनी एनएसई के आईपीओ में अपनी कुल हिस्सेदारी (13,72,750 इक्विटी शेयर या 3.05%) के 25% (3,43,188 इक्विटी शेयर) भाग को कम करेगी। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 2% से अधिक की कमजोरी आयी है।
बीएसई में आईएफसीआई का शेयर गुरुवार के 28.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 28.45 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के फौरान बाद ही यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 0.60 रुपये या 2.14% की बढ़त के साथ 27.40 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 30.85 रुपये और निचला स्तर 19.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख