शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने ऐसे जुटाये 330 करोड़ रुपये

यस बैंक (Yes Bank) ने 330 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

यस बैंक ने गुरुवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड के जारी करके यह धन राशि जुटायी है। ये बॉन्ड 29 दिसंबर 2023 को परिपक्व होंगे और इन्हें बीएसई में सूचीबद्ध किया जायेगा।
आज बीएसई में यस बैंक के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज यह गुरुवार के 1,148.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 1,148.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,161.50 रुपये तक चढ़ा और 1.145.50 रुपये तक गिरा। करीब 2.40 बजे कंपनी का शेयर 7.70 रुपये या 0.67% की बढ़त के साथ 1,156.55 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्च स्तर 1,450.00 रुपये और निचला स्तर 632.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख