शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) करेगी एलएनजी परियोजना की स्थापना

पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) बांग्लादेश में एलएनजी निर्यात परियोजना की स्थापना करेगी।

भारत की सबसे बड़ी एलएनजी निर्यातक कंपनी ने इसके लिए पेट्रोबांग्ला के साथ 95 करोड़ डॉलर का समझौता किया है। इस परियोजना से 75 लाख टन सालाना एलएनजी प्राप्त की जायेगी, जिसे कंपनी ने 2020 तक पूरा किये जाने का लक्ष्य रखा है।
बीएसई में पेट्रोनेट एलएनजी का शेयर शुक्रवार के 367.70 रुपये के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 369.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 4.70 रुपये या 1.28% की बढ़त के साथ 372.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख