शेयर मंथन में खोजें

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के शेयर में 4.50% से अधिक गिरावट

आज अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के शेयर में 4.50% से अधिक कमजोरी आयी है।

सरकार ने घुटने के प्रत्यारोपण की मूल्य सीमा 70% तक घटा कर 54 हजार रुपये से 1.14 लाख रुपये के बीच निर्धारित कर दी है। इसके बाद गिरावट के दौरान अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर ने 32 महीनों के निचले स्तर को भी छुआ।
उधर बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 1,159.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 1,151.00 रुपये पर खुला। 1,069.00 रुपये का निचला स्तर छूने का बाद करीब 3.24 बजे यह शेयर 53.80 रुपये या 4.64% की कमजोरी के साथ 1,105.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख