शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के तिमाही मुनाफे में भारी गिरावट, शेयर टूटा

वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का मुनाफा 39.13% कम रहा।

दवा कंपनी का मुनाफा 483.4 करोड़ रुपये की तुलना में 294.2 करोड़ रुपये रह गया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 3,653.4 करोड़ रुपये से 1.01% की गिरावट के साथ 3,616.4 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा साल दार साल आधार पर ही डॉ रेड्डीज का एबिटा 8.4% की गिरावट के साथ 805.50 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.56% घट कर 21.2% रह गया। कमजोर तिमाही नतीजों का असर इसके शेयर पर भी पड़ा। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,561.85 रुपये के बंद भाव के मुकाबले हरे निशान में 2,569.00 रुपये पर खुला और 12 बजे के आस-पास तीखी गिरावट के साथ 2,458.95 रुपये तक फिसला। करीब पौने 2 बजे डॉ रेड्डीज के शेयरों में 55.85 रुपये या 2.18% की कमजोरी के साथ 2,506.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख