शेयर मंथन में खोजें

38.72% बढ़ा एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) के शुद्ध लाभ में 38.72% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 277.14 करोड़ रुपये के मुकाबले 384.46 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,093.99 करोड़ रुपये 25.60% की वृद्धि के साथ 2,630.17 करोड़ रुपये रही। मगर बाजार में कमजोरी के कारण बेहतर वित्तीय परिणामों का असर इसके शेयर पर नहीं पड़ता दिखा। बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 178.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 180.00 रुपये पर खुला। करीब 3 बजे एलऐंडटी फाइनेंस के शेयरों में 1.65 रुपये या 0.92% की कमजोरी के साथ 177.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख